Loading...

मंडी में हिंदू संगठनों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, कड़ी सुरक्षा के बीच शहर का भ्रमण

NEHA • 29 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

मंडी में हिंदू संगठनों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन की कॉल पर शनिवार को शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। पुलिस जवान और क्यूआरटी चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहे। शिमला में मस्जिद विवाद के दौरान सुरक्षा में हुई चूक को देखते हुए जेल रोड़ समेत मुख्य चौराहों पर पुलिस और क्यूआरटी के जवान तैनात रहे।

हिंदू संगठन के लोगों ने प्रशासन को पहले ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन की बात कही थी। इसके बावजूद पुलिस और अन्य एजेंसियों के जवान भ्रमण यात्रा के दौरान आगे-पीछे मौजूद रहे। महंतों ने लोगों से अपील की कि वे विशेष समुदाय के लोगों को बिना पंजीकरण के दुकानें और किराये पर मकान न दें, क्योंकि ये लोग देवभूमि की शांति को भंग कर रहे हैं।

महंत श्री राजेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि देवभूमि संघर्ष समिति का मकसद देव संस्कृति को बचाना है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे चंद पैसों के लालच में महंगी दरों पर विशेष समुदाय को दुकानें देना बंद करें, नहीं तो भविष्य में गंभीर हालातों का सामना करना पड़ेगा।