Loading...

मंडी व बिलासपुर के 2 युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

PARUL 24 Mar 2024 Edited 24 Mar 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना में थाना सदर की टीम ने दो युवकों को 18.86 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान विशाल कुमार निवासी तलेली तहसील सुन्दरनगर जिला मंडी व अंकित देसराज निवासी वार्ड नंबर-4 गांव बरमाणा जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम लालसिंगी में गश्त पर मौजूद थी।

इसी दौरान उन्होंने एक गाड़ी को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार सवार दो युवकों के कब्जे से 18.86 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। एसपी राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।