मंदिर में दानपात्रों के तोड़े ताले, आरोपी गिरफ्तार
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत गांव बणी के शिव मंदिर में एक चोरी की वारदात पेश आई है। जहां एक शातिर ने मंदिर के दानपात्रों को तोड़ा है। मंदिर कमेटी द्वारा कुछ दिन पहले ही इन दानपात्रों को खाली कर लिया था। जिसके चलते आरोपी कुछ भी चोरी नहीं कर पाया।
वहीं पुलिस ने इस चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और देहरा कोर्ट में पेश कर के उसे पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी की पहचान सोनू निवासी अपर परागपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, रात का फायदा उठाकर आरोपी ने बणी के शिव, शनि और हनुमान मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इसके अलावा एक सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया गया है।
दानपात्र खाली होने के चलते आरोपी के कुछ भी हाथ नहीं लगा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया। रक्कड़ पुलिस थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।