मई में शुरू होंगी बीटेक और बीए एलएलबी ऑनर्स डिग्री कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाएं
इस दिन तक भरे जा सकते है परीक्षा फार्म….
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय बीटेक और बीएएलएलबी ऑनर्स डिग्री कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाएं मई और जून माह में आयोजित करेगा। बता दें मई से शुरू होने वाली इन परीक्षाओं के परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
इसके लिए 13 मई अंतिम तिथि तय की गई है। बिना लेट फीस के छात्र 13 मई तक परीक्षा फार्म भर सकते है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि मई से शुरू हो रही बीटेक की परीक्षाओं में इवन सेमेस्टर दूसरे, चौथे, छठे, आठवें सेमेस्टर की रेगुलर और रीअपीयर परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं।
इन परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को अपने संस्थान के निदेशक से परीक्षा फार्म वेरिफाई करवाने होंगे और इसकी एक हार्ड कॉपी विवि को भेजनी होगी।