Loading...

मकान मालिक पर चाकू से हमला, हायर सैंटर रैफर

PARUL • 27 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/पांवटा साहिब

सिरमौर जिले पांवटा साहिब के उपमंडल में अमरकोट क्षेत्र एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पेहचान यामीन (55) पुत्र फैजल दीन निवासी के रूप में हुयी है।

उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में हायर सैंटर रैफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय आरोपी विशाल, विकास, और राहुल तीनों विकासनगर से विकास की पत्नी को लेकर पांवटा साहिब के अमरकोट पहुंचे थे। किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ ,इस दौरान जब यामीन बीच-बचाव करने गया तो उस पर हमला कर दिया गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में तैनात वरिष्ठ डॉक्टर पीयूष तिवारी ने पुष्टि की यामीन के पेट पर दो जगह चाकू से वार हुआ हैं उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सैंटर रैफर कर दिया गया है।