मकान में दबिश देकर अवैध शराब सहित काबू किया व्यक्ति, मामला दर्ज
पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोचा, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
HHN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर के घुमारवीं में पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 120 बोतलें देसी शराब की बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान बबलू कुमार निवासी गांव पट्टा डाकघर नसवाल तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बबलू कुमार के मकान पर दबिश दी।
इस दौरान उसके एक कमरे से 10 गत्ता पेटी बरामद हुई, जिसमें देसी शराब की 120 बोतलें बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है।