लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मछली पकड़ने से मना किया तो व्यक्ति से कर डाली मारपीट, हालत गंभीर

SAPNA THAKUR | 14 दिसंबर 2022 at 11:59 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में मारपीट का मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हुआ है। घायल की हालत काफी नाजुक बनी हुई है जोकि आईसीयू में भर्ती है। शिवदयाल पुत्र ओम प्रकाश निवासी गाँव घुघलो डा. सैनवाला तह. पांवटा साहिब जिला सिरमौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जब वह काम से घर वापिस लौटा तो देखा कि मेरे पिता ओम प्रकाश को सिर व पीठ पर चोट लगी थी।

जब ओम प्रकाश ने अपने जीजा बिट्टू से पूछा तो उसने बताया कि ओम प्रकाश सैफन के पास गए थे। इस दौरान यहाँ सलिन्दर पुत्र प्रेम सिंह निवासी गाँव खैरी ने उन्हें मछली पकडने के लिए पूछा जिसपर पीड़ित ने उसे मना कर दिया। यह सुन सलिन्दर ने ओम प्रकाश को गले से पकड लिया और धक्का दे दिया। धक्का लगने से व्यक्ति नीचे पत्थरो पर जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद पीड़ित को लहूलुहान अवस्था में उपचार के लिए पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां भी जब व्यक्ति की हालत में कोई सुधार नहीं हो तो चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया जहां पर व्यक्ति आईसीयू में दाखिल है। वही पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]