Loading...

मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, चार की मौत

PARUL 28 Aug 2024 Edited 28 Aug 1 min read

HNN/चंबा

हिमाचल प्रदेश के चंबा में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना है। मणिमहेश यात्रा के दौरान सड़क हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई।

गाड़ी गिरने की आवाज सुन भरमाणी माता मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं और पुलिस जवानों ने बचाव अभियान आरंभ कर दिया। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुलबीर सिंह राणा ने सड़क हादसे की पुष्टि की है।पुलिस ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा के दौरान सड़क हादसों में कई लोगों की मौत हो जाती है। इससे पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान गई है।

Related Topics: