Loading...

मतदाता पहचान पत्र से आधार नंबर जोड़ने का अभियान शुरू

Ankita • 6 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

बिना आधार के पहचान पत्र का कोई आधार नहीं होगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि पहचान पत्र में किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना से बचा जा सके। जिला कांगड़ा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता पहचान पत्रों को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए बूथ स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह अभियान 31 मार्च तक जारी रहेगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे 31 मार्च तक अपने मतदाता पहचान पत्रों को आधार कार्ड से जोड़ने का कार्य बूथ स्तर अधिकारी के माध्यम से अवश्य करवा लें। उन्होंने कहा कि मतदाता स्वयं भी वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक करने का कार्य कर सकते हैं।