लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मतदान अधिकार ही नहीं बल्कि हर नागरिक का मौलिक कर्तव्य- डॉ निपुण जिंदल

PRIYANKA THAKUR | 30 अक्तूबर 2022 at 2:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कहा…अपने वोट का महत्व समझे हर मतदाता

HNN / धर्मशाला

ज़िला प्रशासन के तत्वावधान में स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में स्वीप कार्यक्रम के तहत उपमंडल स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। जिसमें ज़िला निर्वाचन अधिकारी(उपायुक्त) डॉ निपुण जिंदल, स्वीप की जिला नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त गन्धर्वा राठौड़, आईएएस सहायक आयुक्त (उपायुक्त) ओम कांत ठाकुर तथा निर्वाचन अधिकारी(एसडीएम) विश्रुत भारती विशेष रूप से उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

फतेहपुर प्रशासन ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने एवं कम मतदान वाले क्षेत्रों में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। जिसके तहत प्रत्येक मतदाता के घर तक 12 नवम्बर को मतदान में भाग लेने के साथ मतदान के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाने के लिए आमंत्रण पत्र तथा कलाई में स्टैम्प लगाकर “आओ मतदान करें, हम भी करेंगे” का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की इस मुहिम को सभी लोगों तक पहुंचाने में सम्बंधित क्षेत्र के बीएलओ का महत्वपूर्ण योगदान है। इस मुहिम को अस्पतालों, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियों सहित अन्य सरकारी संस्थानों के माध्यम से भी लोगों तक पहुंचानें के प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत कुल 89913 पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सशक्त लोकतंत्र और अपने देश की मजबूती के लिये मतदान में भाग लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से इस मुहिम को आगे बढाने की अपील करते हुए स्वयं तथा अन्य लोगों को मतदान के लिये प्रेरित करने का आह्वान किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]