मतदान के बाद अब सबकी निगाहे आठ दिसंबर पर, तीन सुरक्षा घेरों में रखी गई मशीनें
HNN / कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान हुआ। अब सबकी निगाहें 8 दिसंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई है। वही, मतदान के बाद अब ईवीएम और वीवीपैट मशीनों पर सीसीटीवी कैमरे से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इतना ही नहीं ईवीएम मशीनों को जहां रखा है वहां सख्त पहरा है।
उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष गर्ग ने कहा कि सभी ईवीएम ओर वीवीपैट को बंजार, आनी, मनाली तथा कुल्लू में लाया गया है। स्ट्रांग रूम में मशीनों को रखा है। तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे के साथ ईवीएम सीसीवीटी कैमरे की निगरानी पर रहेगी।
तीन सुरक्षा घेरों में रखी गई मशीनें
पहला घेरा केंद्रीय अर्धसैनिक बल यानी सीआरपीएफ के जवानों के पास रहेगा। दूसरे घेरे में बटालियन के जवान, तीसरा और अंतिम घेरा स्थानीय पुलिस का होगा। स्ट्रांग रूम का एसडीएम और तहसीलदार रोजाना निरीक्षण करेंगे। उपायुक्त भी बीच-बीच में निरीक्षण करते रहेंगे। जिला के सभी 568 पोलिंग बूथों से ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में लाया गया। अब इन्हे आठ दिसंबर के दिन मतगणना के लिए निकाला जाएगा।