Loading...

मतदान के लिए लोगों में उत्साह, घोड़े तो कोई पालकी पर सवार होकर पहुंचा

Ankita • 1 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मतदान को लेकर युवाओं, महिलाओं से लेकर बुजुर्गों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। सुबह साढ़े छह बजे ही मतदाता लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मतदान को लेकर बुजुर्गों में भी उत्साह है। वोट डालने के बाद बुजुर्ग काफी खुश नजर आए।

घुमारवीं के ओहर में बुजुर्ग मतदाता व्हील चेयर पर मतदान करने पहुंची। लोकसभा चुनाव और धर्मशाला में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव में निर्वासित तिब्बती समुदाय के लोगों ने भी मतदान के लिए उत्साह दिखाया। मैक्लोडगंज में तिब्बती समुदाय के मतदाताओं ने मतदान दिया। विधानसभा क्षेत्र भरमौर में एक बुजुर्ग को पालकी पर उठाकर मतदान केंद्र सुपा पहुंचाया गया।

70 साल के दीनानाथ सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं और टांग में फ्रैक्चर के चलते चलने-फिरने में असमर्थ है। ऐसे में परिजनों ने उन्हें पालकी पर उठाकर बूथ तक पहुंचाया। जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के 65/120 झालटा मतदान केंद्र के मतदाता बनारसी दास वोट डालने के लिए घोड़े पर सवार होकर पहुंचे। उनके इस अंदाज की हर कोई चर्चा कर रहा है।