Loading...

मत प्रतिशतता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वालों को दिया जाएगा चुनाव गौरव सम्मान

PRIYANKA THAKUR • 5 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / बिलासपुर

जिला में मतदान के प्रति लोगों को प्रेरित करने व मत प्रतिशतता बढ़ाने के लिए चुनाव गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज राय ने दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संकल्प पत्र की पावती रसीद के रूप में बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा प्रत्येक परिवार के मुखिया के नाम व पता तथा सम्पर्क नम्बर को प्राप्त कर चुनावों के उपरान्त ड्रा निकाला जाएगा।

प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से ड्रा के माध्यम से चुने हुुए तीन परिवारों को चुनाव गौरव सम्मान दिया जाएगा। जिसमें प्रशस्ति पत्र एवं अन्य आलंकरण होंगे। उन्होने कहा कि जिन परिवारों के सभी सदस्यों ने मतदान किया होगा उन्हे यह सम्मान दिया जाएगा। उन्होने कहा कि लगभग एक लाख परिवार जिला में अपने मत का प्रयोग करेगे।

उन्होनें कहा कि ये गौरव सम्मान परिवारी चुनाव एम्बेसडर के रूप में जिला में जाने जायेगे, जिन्हे आगामी लोकसभा, विधानसभा और पंचायत स्तर के चुनावों में चुनाव एम्बेसडर के रूप में पहचान प्रदान की जाएगी।