Loading...

मधु विकास योजना के तहत बागवान घर बैठे कमा रहे लाखों रुपए, सरकार से मिल रही 80 प्रतिशत सब्सिडी

WebDesk(H) • 7 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के तहत प्रदेश के ऊना जिले के बागवान लाखों रुपए का मुनाफा घर पर ही कमा रहे हैं। यह योजना प्रदेश के किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है।

इस योजना के तहत प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बागानों में मधुमक्खी पालन के लिये प्रेरित किया जा रहा है और साथ ही सरकार के द्वारा 80 प्रतिशत सब्सिडी भी दी जा रही है।

इस योजना के लिए आवेदन करने पर पहले किसान को बागवानी विभाग की ओर से प्रशिक्षण दिया जाता है उसके बाद ही मधुमक्खी पालन का कार्य शुरू किया जाता है।

बता दें कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में 1500 मीट्रिक टन शहद का उत्पादन किया जा रहा है, मधु विकास योजना के तहत इस उत्पादन को बढ़ा कर दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इतना ही नहीं सरकार द्वारा घरों में देशी मधुमक्खी पालने के इच्छुक लोगों को भी प्रति छत्ता 1 हजार रुपए प्रदान किए जाते हैं।