Loading...

मनरेगा के तहत किए जाने वाले 3,940 कार्यों के लिए 36.13 करोड़ रुपए स्वीकृत- डीसी

Ankita • 27 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

गत दिनों जिला में हुई भारी बारिश के कारण जिला ऊना के विभिन्न क्षेत्रों के गांवों के प्रभावित लोगों के पास पहुंचकर प्रशासन लगातार सहायता कर रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि भारी वर्षा से प्रभावित जिला के लोगों को हर प्रकार की सहायता मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण जिला ऊना के जिन घरों को नुक्सान पहुंचा है उनके घरों की सुरक्षा दीवारों को मनरेगा के अंतर्गत करवाने की पहल की है ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।

उन्होंने बताया कि जिला ऊना में मनरेगा के तहत किए जाने वाले 3,940 कार्यों के लिए 3613.43239 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी के तहत अंब ब्लॉक के तहत कुल 515 कार्यों पर 502.26 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। बंगाणा ब्लॉक के तहत कुल 2002 कार्यों पर 1947.65 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे जिसके तहत बंगाणा ब्लॉक के 1948 कार्याें पर 1781.70 लाख रुपए तथा लोक निर्माण विभाग के वृत्त जोल में 4 कार्यों के लिए 16.95 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

उन्होंने बताया गगरेट ब्लॉक के तहत रिटेनिंग वाल के 374 कार्यों के लिए 187 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हरोली ब्लॉक के अंतर्गत 672 कार्याें के लिए 658.70 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त ऊना ब्लॉक में कुल 377 कार्यों के लिए 317.815 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि इन सभी कार्यों को करने के लिए मनरेगा गाइडलाईन के तहत कार्यों को पूर्ण किया जाएगा।