लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मनियारी की दुकान से शातिर ने गल्ले पर किया हाथ साफ़

SAPNA THAKUR | 2 जनवरी 2023 at 4:04 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

जिला ऊना के चिंतपूर्णी में जगदंबा ढाबे के पास मनियारी की दुकान में चोरी की वारदात पेश आई है। यहां शातिरों ने मनियारी की दुकान से 7000 रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर लिया है। शातिरों ने रामकुमार की दुकान पर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की इस घटना के दौरान दुकान का मालिक कोने में ही सो रहा था।

लेकिन शातिर ने चोरी की वारदात को इस तरह अंजाम दिया कि दुकान के मालिक को भनक तक नहीं लगी। शातिर मौके का फायदा उठाकर दुकान से गल्ला ले उड़ा जिसमें 7000 रूपए की नकदी मौजूद थी। जब पीड़ित की आंख खुली तो उसने देखा कि दुकान में रखा गल्ला गायब था। पीड़ित ने आरोपी को ढूंढने की कोशिश भी की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। वहीँ, चोरी की इस वारदात के बाद क्षेत्र में भी दहशत का माहौल है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]