“मन की बात” से देश को एक सूत्र में जोड़ रहे प्रधानमंत्री – कर्ण नंदा
हिमाचल नाऊ न्यूज़
प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय कार्यक्रम Mann Ki Baat को लेकर शिमला में बूथ स्तर पर खासा उत्साह देखने को मिला। मिडिल बाजार स्थित दीपक भोजनालय (बूथ नंबर-44) में आयोजित कार्यक्रम में 40 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और उनसे प्रेरणा ली।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक Karn Nanda मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ प्रदेश कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद, सह मीडिया प्रभारी सुदीप महाजन सहित कई कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कर्ण नंदा ने कहा कि “मन की बात” केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों लोगों को जोड़ने वाला एक सशक्त संवाद मंच बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस मंच के माध्यम से समाज के हर वर्ग—युवा, किसान, वैज्ञानिक और आम नागरिक—को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है।
उन्होंने 133वें एपिसोड का जिक्र करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने विज्ञान और शांति के अनूठे संगम को देश के सामने रखा। एक ओर भगवान बुद्ध के विचारों को वैश्विक शांति के लिए मार्गदर्शक बताया गया, वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु के कलपक्कम में स्वदेशी फास्ट ब्रीडर रिएक्टर की सफलता को भारत की वैज्ञानिक क्षमता का प्रतीक बताया।
कर्ण नंदा ने कहा कि आज भारत ऊर्जा, कृषि और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पवन ऊर्जा क्षमता में निरंतर वृद्धि और न्यूक्लियर प्रोग्राम की उपलब्धियां यह दिखाती हैं कि देश “विकसित भारत” के संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है।
उन्होंने एक संदेश देते हुए कहा कि“आज का भारत केवल विकास की बात नहीं करता, बल्कि उसे जमीन पर उतारकर दिखा रहा है। ‘मन की बात’ ने देश के हर नागरिक को यह विश्वास दिया है कि उसकी भागीदारी भी राष्ट्र निर्माण में अहम है। यही सोच आने वाले समय में भारत को विश्व पटल पर और सशक्त बनाएगी।
साथ ही उन्होंने हल्के राजनीतिक अंदाज में कहा कि जनता अब केवल वादों से नहीं, बल्कि काम और परिणामों से प्रभावित होती है, और यही बदलाव देश की राजनीति की दिशा तय कर रहा है।
बरहाल, शिमला में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बना, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच एक नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच भी भर गया।