Loading...

मरम्मत कार्य के चलते 19 अक्तूबर को यहां विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…..

Ankita • 17 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ किन्नौर

22 के.वी करछम-रूकती फीडर में मरम्मत कार्य के चलते सांगला फीडर के सांदला-3, केतरा, बारचो उपकेंद्रों व छितकुल फीडर में 19 अक्तूबर को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सांगला के द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि यदि मौसम खराब रहता है तो मरम्मत कार्य अगले दिन किया जाएगा।

उन्होंने विद्युत आपूर्ति की असुविधा के चलते जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।