मरम्मत कार्य के चलते 21 व 23 अक्तूबर को यहां बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति…..
HNN/शिमला
विद्युत उपमंडल जुन्गा के अंतर्गत 11 केवी फीडर जुन्गा की आवश्यक मरम्मत के चलते जुन्गा क्षेत्र के अनेक गांव में 21 व 23 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल जुन्गा कमल देव शर्मा ने बताया कि बिजली की लाईनों और ट्रांसफार्मर की आवश्यक मरम्मत की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को अबाधित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर को जुन्गा सब स्टेशन के अंतर्गत शरहोटी, ढलियाना, शाठली, भड़ेच, डवारू, धरोग, धयोग, भलावग और 23 अक्ततूर को जुन्गा-2 और 3, कयाणा, खड़की, धार, महेशु, क्यारी सहित आसपास के गांव क्षेत्रां में प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि विद्युत लाईनों की मुरम्मत का कार्य मौसम पर निर्भर करेगा। उन्होने संबधित क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि सामान्य विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए बिजली बोर्ड का सहयोग करें।
