Loading...

मरवाड़ी में युवक का गला रेतने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

PARUL • 17 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में उपमंडल गगरेट के गांव मरवाड़ी में एक युवक का गला रेतने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों की पहचान गौरव सोनी निवासी जोह, सौरव सोनी निवासी जोह, बलदेव कुमार निवासी मरवाड़ी, अनिल कुमार निवासी मरवाड़ी और कुलदीप शर्मा निवासी जोह जिला ऊना के रूप में हुई है।

आरोपियों ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, जो कि खारिज हो गई। बता दें कि बीते माह मरवाड़ी गांव में एक चिकन कार्नर पर हुई बहस के बाद झड़गा इतना बढ़ गया था कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला करने लग गए थे। इसी दौरान घटना में ऋतेश नाम के युवक का तेजधार चाकू से गला रेत दिया गया। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में पहले दौलतपुर चौक अस्पताल और उसने बाद होशियारपुर के एक निजी अस्पताल लेकर जाया गया।

घटना के बाद पुलिस थाना में क्रॉस एफआईआर दर्ज हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने गला रेतने के आरोपी हमलावरों पर हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपियों के गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई, जो कि खारिज हो गई। पुलिस ने मामले में अलग-अलग स्थानों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीएसपी अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।