मरीज को लेकर जा रही थी एंबुलेस, पीएम मोदी ने काफिला रुकवाकर…
HNN / शिमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज हिमाचल प्रदेश में दो रैलियां है। जब प्रधानमंत्री अपनी पहली रैली के लिए कांगड़ा जिला के चंबी में जा रहे थे, तो उस दौरान एक एंबुलेंस भीड़ में फंसी हुई थी। जब पीएम मोदी को एंबुलेंस की आवाज सुनाई दी, तो उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाकर पहले एंबुलेंस को रास्ता दिया।
प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने कहा कि मरीज का अस्पताल पहुंचना पहले बेहद जरूरी है। इसके बाद वहां उपस्थित यातायात पुलिस ने पहले एंबुलेंस को आगे जाने दिया और उसके बाद पीएम मोदी का काफिला आगे बढ़ा।