Loading...

मलांगड़ गांव में युवक के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

PARUL 27 Feb 2024 Edited 27 Feb 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना में उपमडंल अंब के तहत मलांगड़ गांव में एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान विकास ठाकुर (29) निवासी गांव धुंधला तहसील बंगाणा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास ठाकुर रविवार रात करीब 10 बजे मलांगड़ गांव में स्थित अहाते पर दोस्त के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान अनुज निवासी गांव ननांवी वहां आया और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। इस दौरान जब वह दुकान से बाहर जाने लगा तो आरोपी ने रास्ता रोका और किसी वस्तु से हमला कर वहां से फरार हो गया।

जिसके बाद पीड़त का दोस्त उसे उपचार के लिए बंगाणा अस्पताल ले गया। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और आगामी कार्यवाही शुरू की। एएसपी संजीव भाटिया द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।