मलारी में चिट्टे के साथ दबोचा अमृतसर का व्यक्ति
HHN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस ने मलारी जंगल में अमृतसर के एक व्यक्ति को 6.21 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान जगजीत सिंह (45) निवासी गांव जिज्यानी डाकघर टपरई तहसील व जिला अमृतसर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम मलारी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मलारी जंगल के पास एक व्यक्ति बल्हसीणा से मलारी की ओर पैदल जा रहा था। जब पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए रोका तो वह घबरा गया। जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.21 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने उक्त व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि की है।