मलाहत रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद
एनएच विभाग को रेलवे से मिली अनुमति, बारिश थमने के बाद एजेंसी करेगी काम शुरू
जिला ऊना में मलाहत स्थित रेलवे फाटक पर रुका हुआ अंडरपास निर्माण कार्य अगले एक सप्ताह में फिर से शुरू होने की संभावना है। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को रेलवे से आवश्यक अनुमति लगभग मिल चुकी है।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल :
स्थानीय लोगों की बड़ी समस्या होगी हल
लंबे समय से अधूरा पड़ा यह अंडरपास ग्रामीणों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। इसके पूरा होने से मलाहत और आसपास की पंचायतों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
बरसात से रुका था काम
बरसात के दौरान लगातार बारिश के कारण निर्माण कार्य बाधित रहा था। अब मौसम सामान्य होते ही निर्माण एजेंसी जल्द कार्य को फिर शुरू करेगी।
श्रद्धालुओं को भी मिलेगी सुविधा
इस परियोजना के पूरा होने से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी और यातायात सुगम होगा।