Loading...

महंगाई का झटका: नया रसोई गैस कनेक्शन लेना हुआ महंगा, इतने रुपए बढ़े दाम…..

Ankita • 21 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में कंपनी की ओर से नया कनेक्शन देने के लिए सिक्योरिटी राशि को बढ़ाया गया है। बता दें गैस कनेक्शन लेने पर सिक्योरिटी राशि अब 2,500 रुपए कर दी गई है। यह राशि पहले 1,400 रुपए थी।

जानकारी के अनुसार, पहले एक सिलिंडर के साथ गैस चूल्हा और रेगुलेटर 4,500 रुपए में मिलता था, लेकिन अब 6,000 से 6500 रुपए तक मिल रहा है। वहीं, दो सिलिंडर गैस चूल्हा और रेगुलेटर के साथ डबल कनेक्शन पहले 6,700 तक मिल रहा था, अब यह 9,700 रुपए का मिल रहा है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नियंत्रक पवन कुमार ने बताया कि इंडियन ऑयल की ओर से हाल ही में रिफिल भरवाने के लिए कालाबाजारी को रोकने को लेकर सख्ती की गई है। इसके बाद अचानक नए कनेक्शन लेने के लिए लोग गैस एजेंसी में पहुंच रहे हैं।