लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

महात्मा गांधी जयंती पर धर्मशाला में निकाली जाएगी प्रभात फेरी

Ankita | 1 अक्तूबर 2023 at 3:09 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

2 अक्तूबर यानि कल को गांधी जयंती के अवसर पर प्रातः 6 बजे कचहरी अड्डा हनुमान मंदिर के पास से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जिसमें अधिकारीगण, स्वतंत्रता सेनानी, धार्मिक संस्थाएं व शिक्षण संस्थानों के बच्चे भाग लेंगे।

यह जानकारी उपायुक्त डा. निपुण जिंदल के द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि यह प्रभात फेरी भजन मंडलियों के साथ पोस्ट आफिस, हॉस्पीटल रोड, नगर निगम कार्यालय से होते हुए गांधी वाटिका तक पहुंचेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

गांधी वाटिका में महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प मालाएं अर्पित करेंगे। प्रभात फेरी के उपरांत गांधी वाटिका में सर्वधर्म प्रार्थना व कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने सभी शहरवासियों से गांधी जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी में शामिल होने का आग्रह किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]