लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

महाविद्यालय का छात्र सहायता प्रकोष्ठ कई जरूरतमंद छात्रों की कर रहा मदद: अजय ठाकुर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 18 सितंबर 2025 at 8:12 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

उपमंडल बंगाणा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय में छात्र सहायता प्रकोष्ठ की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य रमेश ठाकुर ने की। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय ठाकुर और सचिव अक्षय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

प्रकोष्ठ का उद्देश्य
अध्यक्ष अजय ठाकुर ने बताया कि यह प्रकोष्ठ राजनीति से परे केवल उन विद्यार्थियों की मदद के लिए गठित किया गया है जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ हैं। महाविद्यालय स्तर पर एक टीम बनाई गई है जो जरूरतमंद विद्यार्थियों की पहचान कर प्रकोष्ठ तक लाने का कार्य करती है।

किसी छात्र को शिक्षा से वंचित नहीं होने देंगे
अजय ठाकुर ने कहा कि हमारा प्रयास है कि कोई भी छात्र या छात्रा केवल आर्थिक कारणों से पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर न हो।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्राचार्य का संबोधन
प्राचार्य रमेश ठाकुर ने बताया कि छात्र सहायता प्रकोष्ठ की स्थापना एक वर्ष पूर्व हुई थी और तब से कई विद्यार्थियों को आर्थिक मदद प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन जरूरतमंद विद्यार्थियों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा और उन्हें निःसंकोच प्रकोष्ठ से संपर्क करने को कहा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]