महाविद्यालय चायल कोटी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
HNN/शिमला
राजकीय महाविद्यालय चायल कोटी में नए सत्र प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राचार्य डॉ. दीपशिखा भारद्वाज ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इस सत्र से महाविद्यालय ऑनलाइन मोड से प्रवेश करवाएगा।
उन्होंने बताया कि नए सत्र से महाविद्यालय नए भवन में स्थानांतरित हो जाएगा। कॉलेज के नए भवन में शिक्षा की सभी आधुनिक तकनीकों और सुविधाएं उपलब्ध हैं।
प्राचार्य ने संबंधित क्षेत्र के सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की है कि महाविद्यालय में उच्च तकनीकों और सुविधाओं का लाभ अवश्य उठाएं।