Loading...

महाविद्यालय चौकीमन्यार में यातायात नियमों पर कला प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

PARUL • 4 Mar 2024 • 1 Min Read

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीएस राणा ने किया‌ प्रदर्शनी का शुभारंभ

HNN/ऊना/ वीरेंद्र बन्याल

उप-तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों पर एक कला प्रदर्शनी का आयोजन सोमवार को किया गया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था।

सड़क सुरक्षा संघ के संयोजक आचार्य नवीन शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बी एस राणा ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया‌। उन्होंने छात्रों द्वारा बनाई गई, कलाकृतियों की सराहना की और विद्यार्थियों का प्रोत्साहन भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों से यातायात के नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आए दिन हो रही घटनाएं नियमों का उल्लंघन करना है। इसलिए हमें सड़क सुरक्षा नियमों का जिम्मेवारी से निर्वाह करना चाहिए। महाविद्यालय के इको क्लब ऊर्जा, क्लब रेड रिबन आपदा और रेड क्रॉस के सदस्यों ने इसमें भाग लेने के अलावा प्रदर्शनी को लगाने तथा अन्य प्रबंधन कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिसके लिए यह सब प्रशंसा के पात्र है।