महाविद्यालय देहरी में इस दिन से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया….
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा के वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में 3 जून से प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। यह प्रक्रिया 15 जुलाई तक चलेगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सचिन कुमार ने बताया कि 2024-25 सत्र के लिए विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इसके लिए बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थी उपरोक्त तिथि पर फॉर्म भरकर महाविद्यालय में जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि पहली मेरिट आधारित लिस्ट 16 जुलाई दोपहर 1 बजे सूचना पट्ट पर लगा दी जाएगी। ऐसे में 19 जुलाई तक विद्यार्थी अपनी फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करवा सकते हैं।
दूसरी सूची 20 जुलाई सुबह 11 बजे सूचना पट्ट पर लगेगी। विद्यार्थी उसी दिन शाम 5 बजे तक अपनी फीस जमा करवाएं। वहीं, द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष के विद्यार्थी 6 जून से 15 जुलाई तक महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। 22 जुलाई को ओरिएंटेशन होगा और 23 जुलाई नियमित रूप से कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी।
