महाविद्यालय नगरोटा बगवां में बीबीए व बीसीए प्रवेश के लिए इस दिन से करें आवेदन…
HNN/कांगड़ा
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नगरोटा बगवां में बीबीए और बीसीए प्रवेश के लिए शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक छात्र 3 जून से 23 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
महाविद्यालय प्रशासन द्वारा 24 जून को प्रथम मैरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी तथा आवेदकों को 24 से 26 जून तक फीस जमा करवाने की समय सीमा रहेगी। 27 जून को दूसरी मैरिट लिस्ट जारी होगी। प्रवेश पाने वाले आवेदकों को 27 और 28 जून को फीस जमा करवानी होगी।
प्राचार्य डाॅ. सुरेन्द्र सोनी ने कहा कि आवेदक महाविद्यालय की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए बीसीए समन्वयक डाॅ. राकेश पुष्प और बीबीए समन्वयक डॉ. राजीव कुमार से सम्पर्क किया जा सकता है।
