महाविद्यालय नाहन की पूर्व छात्र संघ कार्यकारिणी की हुई ऑनलाइन बैठक
15 अक्तूबर को नाहन महाविद्यालय में विश्व छात्र दिवस के अवसर पर होंगी भाषण प्रतियोगिता
HNN/नाहन
डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन की पूर्व छात्र संघ कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक का आयोजन पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुआ। इस बैठक में छात्रों में सार्वजनिक रूप से बोलने की क्षमता विकसित करने और मानवीय मूल्यों को विकसित करने के लिए “विश्व छात्र दिवस” मनाने का प्रस्ताव रखा गया।
जिसके लिए 15 अक्तूबर, 2023 को राजकीय महाविद्यालय नाहन में देश के 11वें राष्ट्रपति व मिसाइल मैन छात्रों के प्रिय डॉ. अब्दुल कलाम के जन्मदिन के अवसर पर उनके व्यक्तित्व के बारे में अंतर महाविद्यालय भाषण प्रतियोगिता करवाई जाएगी। उन्होंने जिला सिरमौर के लगभग सभी महाविद्यालय से बढ़ चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया गया है।
इस अवसर पर पूर्व प्राचार्या एवं संरक्षिका डॉ. वीना राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सोलंकी, उपाध्यक्ष संजय गोयल, महासचिव डॉ. अनूप कुमार, मिडिया प्रभारी डॉ. आई डी राही, विशाल तोमर (कोषाध्यक्ष) सहित अन्य सदस्य, डॉ. रवि कांत शर्मा, प्रो. बी आर ठाकुर, प्रोफेसर सुदेश शर्मा, डॉ. प्रियंका वर्मा, डॉ. राजन कौशल, डॉ. जफर अली, डॉ. वीना तोमर, प्रो. भूमिका, रजीना, मदन आदि उपस्थित रहे।