Loading...

महाविद्यालय शाहपुर में इस दिन से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया….

PARUL 27 May 2024 Edited 27 May 1 min read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में 3 जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह प्रक्रिया 15 जुलाई तक चलेगी। प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह ने बताया कि 2024-25 नए सत्र का आरंभ होने जा रहा है। विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर 3 जून से 15 जुलाई तक फॉर्म भर सकते है।

बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को फॉर्म भरकर महाविद्यालय में जमा करवाने होंगे। पहली मेरिट आधारित सूची 16 जुलाई को दोपहर 1 बजे सूचना पट्ट पर लगा दी जाएगी। 19 जुलाई तक विद्यार्थी अपनी फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करवा सकते हैं। दूसरी सूची 20 जुलाई को 11 बजे सूचना पट्ट पर लगा दी जाएगी।

विद्यार्थी उसी दिन शाम 5 बजे तक अपनी फीस जमा करवा दें। द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष के विद्यार्थी 6 जून से 15 जुलाई तक महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। 22 जुलाई को ओरिएंटेशन होगा और 23 जुलाई नियमित रूप से कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी।

पूर्व वर्ष महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक और खेलकूद में पूरे प्रदेश में उच्च स्तर पाया है। जिसमें रजत कुमार ने पूरे भारतवर्ष में सीडीएस में प्रथम स्थान प्राप्त किया।