Loading...

महाविद्यालय हरिपुर में आज से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया

PARUL • 3 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

चन्द्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (गुलेर) में आज 3 जून से बीए, बीएससी, बीकॉम डिग्री के लिए प्रवेश शुरू हो गया है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अश्विनी पराशर ने बताया कि इस साल से महाविद्यालय में बीसीए में भी छात्र प्रवेश ले सकते हैं।

महाविद्यालय में बीसीए विभाग में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से प्रवेश के लिए 40 सीटें उपलब्ध हैं। छात्र जल्दी से जल्दी फॉर्म भरकर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लें। प्रवेश पूर्व काउंसिलिंग 3 जून से 15 जून तक होगी।

पहली मेरिट लिस्ट 16 जुलाई को जारी होगी। 17 से 19 जुलाई को छात्र फीस जमा करवा पाएंगे। बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय व तृतीय वर्ष वर्ष में ऑन रोल सिस्टम से दाखिला 6 जून से शुरू होगा।