CAMPUS INTERVIEW / महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड स्वराज डिवीजन में 300 पदों के लिए चंबा में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
चंबा
28 मई को जिला रोजगार कार्यालय में होगा इंटरव्यू, इच्छुक उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों सहित समय पर पहुंचे
प्राइवेट सेक्टर में रोजगार का सुनहरा अवसर
जिला रोजगार कार्यालय बालू, चंबा द्वारा एक दिवसीय केंपस इंटरव्यू का आयोजन 28 मई 2025 को किया जा रहा है। इस इंटरव्यू के माध्यम से महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, स्वराज डिवीजन (फेज IV, एसएएस नगर, मोहाली, पंजाब) में 300 पदों को भरा जाएगा।
यह होगी इंटरव्यू की जानकारी
- तिथि: 28 मई 2025
- स्थान: मॉडल करियर सेंटर सह जिला रोजगार कार्यालय, चंबा
- समय: प्रातः 10:00 बजे से
रिक्त पदों का विवरण
- पदनाम: मशीन ऑपरेटर (प्रोडक्शन में), हेल्पर, क्वालिटी
- स्थान: एसएएस नगर, मोहाली, पंजाब
- शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 12वीं पास, आईटीआई (किसी भी ट्रेड में), या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा
- आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष (पुरुष एवं महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं)
- वेतन: ₹12,000 से ₹22,000 प्रतिमाह (अनुभव के अनुसार)
इन दस्तावेजों को साथ लाना अनिवार्य
- मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- रोजगार कार्यालय का पंजीकरण प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- बायोडाटा
जिला रोजगार अधिकारी की अपील
जिला रोजगार अधिकारी चंबा ने सभी योग्य युवाओं से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और निर्धारित तिथि व समय पर समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों।