महिंद्रा स्वराज मोहाली में अप्रेंटिस के लिए 100 पद, 25 अप्रैल को सोलन में कैंपस इंटरव्यू
सोलन
आईटीआई और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए सुनहरा मौका, 21 से 36 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, स्वराज डिवीजन प्लांट-1, फेज-4, औद्योगिक क्षेत्र, एसएस नगर मोहाली (पंजाब) में 100 अप्रेंटिस ट्रेनी पदों को भरने के लिए 25 अप्रैल 2025 को जिला रोजगार कार्यालय सोलन में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
इन ट्रेड्स के लिए है मौके
जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता आईटीआई या डिप्लोमा होनी चाहिए। ट्रेड्स में शामिल हैं:
- इलेक्ट्रिकल
- मैकेनिकल
- मोटर मैकेनिक व्हीकल
- टर्नर
- डीजल मैकेनिक
- फीटर
- मशीनिस्ट
- पेंटर
आवेदन की प्रक्रिया और स्थान
इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय सोलन पहुंचकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र और दस्तावेज साथ लाने होंगे। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वालों को कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण संपर्क
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क कर सकते हैं।