HNN/ बिलासपुर
पुलिस थाना घुमारवीं के तहत एक महिला की गिरने से मृत्यु हो गई है। हालांकि, महिला को उपचार के लिए अस्पताल भी पहुंचाया गया परंतु उसकी जान नहीं बच सकी। महिला की पहचान निर्मला देवी पत्नी राजकुमार गांव ननावां के रूप में हुई है। वहीँ, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
जानकारी के अनुसार महिला के साथ हादसा उस वक्त पेश आया जब वह डैहर अस्पताल से वापिस अपने घर ननावां लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक पैर फिसलने के कारण वह डंगे से गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





