लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

महिला की हत्या करने के मामले में मां-बेटे को मिला इतने दिन का पुलिस रिमांड…

PARUL | 3 जून 2024 at 7:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/चंबा

जिला चंबा के ओडरा गांव में पुलिस ने एक महिला की हत्या करने के मामले में आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मनोज कुमार व उसकी माता विमला देवी के रूप में हुई है। कोर्ट में पेश करने पर दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मंगलवार को उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, पिंकी देवी निवासी गांव ढौली जिला चम्बा रविवार को अपने रिश्तेदार के घर गई थी। वहां किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों मां-बेटे ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची और शव को कब्जे में लिया। साथ ही दोनों मां-बेटे को गिरफ्तार किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सोमवार को महिला का मेडिकल कॉलेज चम्बा में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों काे सौंप दिया है। वहीं मामले में नूरपुर से फोरैंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने पर उन्हें दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]