Loading...

महिला के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

SAPNA THAKUR • 9 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला पेश आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र कुमार निवासी फतेहाबाद तहसील भूना हरियाणा चच्योट क्षेत्र की महिला को अपने साथ तकरीबन 5 माह पहले जबरदस्ती भगा कर ले गया था। भूपेंद्र कुमार महिला को प्रताड़ित करता रहता था। जिससे तंग आकर पीड़ित महिला ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति उसके साथ दुष्कर्म किया करता था जिसके बाद वह 3 महीने की गर्भवती है। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।