महिला ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के पुलिस थाना पंचरुखी के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत भरवाना के वार्ड नंबर-4 लमहेड में एक महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालाँकि महिला ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
मृतका की पहचान दिव्या पत्नी नीरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, महिला ने आज रविवार सुबह करीब 3 बजे घर की निचली मंजिल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब ससुराल पक्ष के लोगों को इस बात का पता चला तो उन्होंने तुरंत महिला के मायके वालों को फोन पर इस बारे सूचना दी, जिस पर मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी पंचरुखी नंद लाल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
