Loading...

महिला ने पड़ोसी के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

PARUL • 6 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में झंडूता पुलिस थाना क्षेत्र के तहत कल्लर गांव में एक महिला ने अपने पड़ोसी के घर में घुसकर न केवल गाली-गलौज की बल्कि दरवाजे पर पत्थर मारे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज शिकायत में शिकायतकर्ता तारा देवी निवासी कल्लर ने कहा कि उसकी पड़ोसन उसके घर में आई और आते ही गाली-गलौज की तथा दरवाजे पर पत्थर भी मारे।

आरोप लगाया कि जब वह घर बाहर निकली तो आरोपी महिला ने उसे बालों से पकड़कर घसीटा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।