Loading...

महिला ने पति और ससुरालियों पर जड़े दहेज प्रताड़ना के आरोप

SAPNA THAKUR • 29 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

ऊना जिले के एक गांव की महिला ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप जड़ते हुए पुलिस थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। वही पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भी आईपीसी की धारा 498A और 506 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित करते रहते हैं।

महिला ने बताया कि उसका पति जावेद अख्तर और ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ ना केवल लड़ाई-झगड़ा करते हैं बल्कि दहेज के लिए उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित भी किया गया है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।