Loading...

महिला ने पति और सास पर लगाए दहेज उत्पीड़न के आरोप, मामला दर्ज

Ankita • 17 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला में महिला थाना ऊना के तहत हरोली की एक महिला ने अपने पति व सास पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पूजा रानी निवासी हरोली ने बताया कि उसकी शादी 10 वर्ष पहले मोहाली के विजय कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति विजय कुमार व सास भागी देवी दहेज को लेकर उसे तंग करने लगे।

इतना ही नहीं महिला ने पति व सास पर मारपीट के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।