महिला ने पति पर लगाया मारपीट करने का आरोप, मामला दर्ज
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में झंडूता पुलिस थाना क्षेत्र के तहत एक विवाहित महिला ने अपने पति पर मारपीट एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़ित विवाहिता पलसोटी निवासी 22 वर्षीय कोमल कुमारी ने परिवारजनों की इच्छा के बिना बरसड़ निवासी अरुण कुमार से 18 जून, 2022 को विवाह किया था। पुलिस में दर्ज शिकायत में विवाहिता ने आरोप लगाया है कि कुछ समय तो सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन इसके बाद उसका पति नशे में घर आकर उससे लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करने लगा।
उसे इस प्रकार प्रताड़ित करने लगा ताकि वह तंग आकर खुदकुशी कर ले। उसने यह भी आरोप लगाया है कि गत वर्ष पति की मारपीट से उसका दो-तीन महीने का गर्भ मारपीट से गिर गया था। उस समय वह कई दिन एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन रही थी।
जिसके बाद 28 मार्च की रात को भी उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। अपनी जान बचाने के लिए वह बड़ी मुश्किल से वहां से भागकर अपने मायके पलसोटी पहुंची। उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।