लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ankita | 10 फ़रवरी 2023 at 6:42 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

जिला ऊना के बसोली गांव में एक महिला ने आत्महत्या कर मौत को गले लगाया है। हालांकि महिला ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। मृतका की पहचान सिमरनजीत कौर (35) पत्नी सर्वपाल सिंह निवासी बसोली जिला ऊना के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सिमरनजीत का पति काम के सिलसिले में कुछ दिनों के लिए पंजाब चला गया था। बता दे घर में सिमरनजीत के साथ उसके दो बच्चे रह रहे थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

दोनों बच्चे सुबह स्कूल चले गए थे। जब बच्चे स्कूल से वापस घर लौटे तो उन्होंने अपनी मां को फंदे पर लटका हुआ देखा। जिसके बाद बच्चो ने इसकी सूचना स्थानीय लोगो को दी। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए।

मामले की पुष्टि एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]