HNN/ ऊना
जिला ऊना के उपमंडल अंब के गांव पंजोआ कलां में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीँ, मृतिका के भाई ने इस बाबत पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। मायके पक्ष ने महिला के पति पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीँ, शिकायत के आधार पर पुलिस ने भी पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने पर केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, महिला ने गौशाला के समीप फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का बेटा जब स्कूल से वापस लौटा तो उसने मां को फंदे से झूला हुआ देखा और लोगों को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस थाना अंब की टीम भी मौके पर पहुँच गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला के मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसएचओ अंब आशीष पठानिया ने पुष्टि की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group