महिला ने व्यक्ति पर उसके पोते के साथ मारपीट करने का लगाया आरोप, मामला दर्ज
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में घुमारवीं पुलिस थाना के तहत नंनावा गांव में महिला ने एक व्यक्ति पर उसके पोते के साथ मारपीट व गालियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज कर शिकायत में शिकायतकर्ता शीला देवी पत्नी ज्ञान चंद निवासी नंनावा घुमारवीं जिला बिलासपुर ने कहा कि उनका पोता कार्तिक ठाकुर अपने खेत में जा रहा था। तभी जय सिंह नाम का व्यक्ति उसके सामने से आया और कहने लगा कि इधर से मत जा। साथ ही उसे गंदी गालियां देने लगा।
इतना ही नहीं जय सिंह ने अपने हाथ में दराट पकड़ रखा था, जिससे उसने मारने के लिए कार्तिक पर फेंका। जब उन्होंने मारने के बारे में पूछा तो उसने खेत में पड़े डंडे को उठाकर उसके ऊपर मार दिया। डंडे की चोट से उनके पोते कार्तिक के दोनों कंधों में चोटें आई है। डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।