Loading...

महिला ने व्यक्ति पर लगाया दुराचार का आरोप, मामला दर्ज

Ankita • 29 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस महिला थाने में एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ पिछले तीन वर्ष से ब्लैकमेल करके दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू दी है।

पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़िता ने कहा कि आरोपी पिछले तीन साल से उसके साथ किसी बात को लेकर ब्लैकमेल करके दुराचार करता रहा है और इस बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था जिस कारण वह पिछले तीन साल से बहुत मानसिक दबाव में है।

महिला ने आरोपित की धमकियों से तंग आकर पुलिस में शिकायत दी है। उधर, पुलिस प्रवक्ता एवं डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।