महिला व पुरुष ने मंदिर में लगाई सेंध, दानपात्र से नकदी लेकर हुए फरार
दिन दहाड़े वारदात को दिया अंजाम, सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो
HNN/ मंडी
जिला मंडी के कॉलेज रोड थनेहड़ा मुहल्ला स्थित नीलकंठ मंदिर में चोरी की वारदात पेश आई है। यहां एक प्रवासी महिला व पुरुष ने मंदिर में सेंधमारी कर दानपात्र से नकदी चोरी कर ली है। इस वारदात की एक वीडियो सीसीटीवी कैद हो गया है।
वहीं मंदिर कमेटी ने इस बाबत शहरी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में मंदिर कमेटी ने बताया कि मंदिर में शाम के समय जब मंदिर पुजारी व अन्य लोग पूजा करने के गए तो देखा कि अलमारी खुली पड़ी है और दानपात्र भी तोड़ा गया है।
मंदिर कमेटी की ओर से दीपक गुलेरिया व चंदन कटोच ने बताया कि एक प्रवासी महिला व पुरुष नकदी व सामान ले गए है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है।