Loading...

महिला से छेड़छाड़ कर जान से मारने की दी धमकी, मामला दर्ज

Ankita • 14 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के पुलिस थाना धनोटू में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इस बाबत पुलिस थाना धनोटू में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 506 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह सुंदरनगर उपमंडल की रहने वाली है।

महिला ने बताया कि वह गांव में एक व्यक्ति के घर में झाड़ू पोछा लगाने का काम करती है। इस दौरान व्यक्ति ने महिला को गंदी नजरों से देख कर उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जिसके बाद व्यक्ति ने पीड़ित महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी डाला। महिला ने जब उसे यह करने से रोका तो आरोपी ने उसे तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे डाली।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी।